Human Energy Management • PremDakshak Energy Check

मानव ऊर्जा प्रबंधन Energy Check

मानव जन्म का 1 मात्र उद्देश्य ऊर्जा एकत्रिक करना और अपना जीवन प्रेममय और खुशहाल बनाना है—जहाँ ईश्वर के 5 गुण प्रेम, दया, क्षमा, करुणा और मर्यादा के माध्यम से समस्त नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मकता में बदला जा सकता है।

🌱
वर्तमान भाग परिणाम (प्रेम (Prem) - 15 प्रश्न)
0 / 1500 pts(0%)
🌀ऊर्जा शोधन की आवश्यकता (Purification Needed Zone)

सजग रहें! दैनिक जीवन में क्षमा, दया व संयम का अभ्यास बढ़ाएं। हमारे निःशुल्क क्लास व ऑडियो जप सहयोग का लाभ लें।

❤️ Human Energy Prem

मानव ऊर्जा प्रबंधन प्रेम ( Human Energy Management )

भाग प्राप्तांक (15 प्रश्न)0 / 1500 pts (0%)

मानव जन्म का केवल 1 मात्र उद्देश्य ऊर्जा एकत्रिक करना और अपना जीवन प्रेममय और खुशहाल बनाना है जिसमें ईश्वर के 4 गुण प्रेम, दया, क्षमा और करुणा के माध्यम से समस्त नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मकता में बदल जा सकता है। सोचिये जो नकारात्मक ऊर्जा अब तक आपके खिलाफ कार्य कर रही थी केवल 4 गुणों के जगाने से वो सकर्मक बनकर आपके आगे के सारे कार्य कर देती है

Q1
1–10 : परिवारिक जीवन के Practical Questions

क्या आप घर से निकलते समय परिवार के लोगों को बताकर और विनम्रता से निकलते हैं?

A. बिना बताए चले जाते हैं
B. पूछने पर बताते हैं
C. कभी-कभी बताते हैं
D. अक्सर बताकर जाते हैं
E. प्रेम और सम्मान से बताकर जाते हैं
F. परिवार की चिंता का ध्यान रखते हुए स्वयं बताकर, प्रेम से विदा लेकर जाते हैं
Q2
1–10 : परिवारिक जीवन के Practical Questions

क्या आप घर लौटने पर परिवार के सदस्यों से प्रेमपूर्वक मिलते हैं?

A. किसी से बात नहीं करते
B. केवल जरूरत होने पर बात करते हैं
C. कभी-कभी प्रेम से मिलते हैं
D. अक्सर सबसे मिलते हैं
E. मुस्कुराकर और अपनापन से मिलते हैं
F. घर में प्रवेश करते ही प्रेमपूर्वक सभी का हाल पूछकर अपनापन देते हैं
Q3
1–10 : परिवारिक जीवन के Practical Questions

क्या आप खाना खाते समय परिवार के किसी सदस्य के लिए भी पूछते हैं कि उसने खाना खाया या नहीं?

A. कभी नहीं पूछते
B. पूछने पर ध्यान देते हैं
C. कभी-कभी पूछते हैं
D. अक्सर पूछते हैं
E. प्रेम से सभी का ध्यान रखते हैं
F. स्वयं ध्यान रखकर जरूरतमंद सदस्य के लिए खाना उपलब्ध कराने की पहल करते हैं
Q4
1–10 : परिवारिक जीवन के Practical Questions

क्या आप घर में पानी, चाय या खाना लेने के बाद दूसरे सदस्य को भी पूछते हैं?

A. कभी नहीं पूछते
B. केवल कहने पर पूछते हैं
C. कभी-कभी पूछते हैं
D. अक्सर पूछते हैं
E. प्रेम और शिष्टाचार से पूछते हैं
F. बिना कहे परिवार के सदस्यों की जरूरत देखकर स्वयं पूछते और उपलब्ध कराते हैं
Q5
1–10 : परिवारिक जीवन के Practical Questions

क्या आप परिवार में किसी सदस्य के आने पर उसका सामान उठाने या रखने में मदद करते हैं?

A. कभी मदद नहीं करते
B. कहने पर मदद करते हैं
C. कभी-कभी स्वयं मदद करते हैं
D. अक्सर मदद करते हैं
E. प्रेम से उसका सामान रखने में सहायता करते हैं
F. व्यक्ति की जरूरत देखकर बिना कहे सहायता करते हैं
Q6
1–10 : परिवारिक जीवन के Practical Questions

क्या आप परिवार में किसी सदस्य के लिए दरवाजा खोलने, कुर्सी देने या बैठने की जगह बनाने जैसी छोटी मदद करते हैं?

A. कभी नहीं करते
B. कहने पर करते हैं
C. कभी-कभी करते हैं
D. अक्सर करते हैं
E. सम्मान और अपनापन से ऐसी छोटी मदद करते हैं
F. व्यक्ति की जरूरत देखकर बिना कहे छोटी-छोटी सुविधाएँ उपलब्ध कराते हैं
Q7
1–10 : परिवारिक जीवन के Practical Questions

क्या आप घर में किसी सदस्य को फोन पर व्यस्त देखकर जरूरी काम में उसकी जगह थोड़ी मदद कर देते हैं?

A. कभी मदद नहीं करते
B. कहने पर ही मदद करते हैं
C. कभी-कभी मदद करते हैं
D. अक्सर स्थिति देखकर मदद करते हैं
E. उसकी परिस्थिति समझकर प्रेम से मदद करते हैं
F. बिना बताए उसकी जिम्मेदारी का जरूरी हिस्सा संभालकर उसका तनाव कम करने का प्रयास करते हैं
Q8
1–10 : परिवारिक जीवन के Practical Questions

क्या आप परिवार में किसी सदस्य की पसंद की चीज बाजार से लाते समय उसके लिए भी कुछ ले आते हैं?

A. कभी ध्यान नहीं रखते
B. कहने पर ही लाते हैं
C. कभी-कभी याद रखते हैं
D. अक्सर ध्यान रखते हैं
E. प्रेम से उसकी पसंद का ध्यान रखते हैं
F. बिना कहे उसकी पसंद याद रखकर छोटी-सी खुशी देने का प्रयास करते हैं
Q9
1–10 : परिवारिक जीवन के Practical Questions

क्या आप परिवार में किसी सदस्य के साथ बाजार, अस्पताल, स्कूल या किसी जरूरी काम में साथ जाने की जरूरत होने पर समय निकालते हैं?

A. साथ जाने से बचते हैं
B. बहुत जरूरी होने पर ही जाते हैं
C. कभी-कभी साथ जाते हैं
D. अक्सर जरूरत पर साथ जाते हैं
E. परिवार की जरूरत समझकर प्रेम से समय निकालते हैं
F. बिना कहे जरूरत पहचानकर स्वयं साथ चलने की पहल करते हैं
Q10
1–10 : परिवारिक जीवन के Practical Questions

क्या आप परिवार के किसी सदस्य के देर से आने पर नाराज होने से पहले उसकी स्थिति पूछते हैं?

A. बिना पूछे तुरंत नाराज होते हैं
B. नाराज होने के बाद कारण पूछते हैं
C. कभी-कभी पहले कारण पूछते हैं
D. अक्सर पहले स्थिति समझते हैं
E. चिंता और प्रेम से पहले उसका हाल पूछते हैं
F. बिना आरोप लगाए उसकी परिस्थिति समझते हैं और शांतिपूर्वक बात करते हैं
Q11
11–15 : प्रेम, दया, क्षमा, करुणा और मानवता

क्या आप मिलने पर नमस्ते, अभिवादन या गले लगते हैं?

A. कभी नहीं करते
B. अभिवादन करते हैं लेकिन गले नहीं लगते
C. कभी-कभी नमस्ते करते और गले लगते हैं
D. अक्सर गले लगते हैं
E. विनम्रता के साथ अभिवादन करते हैं
F. गले लगाकर प्रेमपूर्वक अभिवादन करते हैं
Q12
11–15 : प्रेम, दया, क्षमा, करुणा और मानवता

क्या आप दूसरों को प्रेम और धैर्य से समझाते हैं?

A. कभी प्रेम और धैर्य से नहीं समझाते
B. समझाते हैं, लेकिन धैर्य कम रखते हैं
C. कभी-कभी प्रेम और धैर्य से समझाते हैं
D. अक्सर प्रेम और धैर्य से समझाते हैं
E. विनम्रता, प्रेम और धैर्य के साथ समझाते हैं
F. अत्यंत प्रेम, धैर्य और अपनापन रखते हुए समझाते हैं
Q13
11–15 : प्रेम, दया, क्षमा, करुणा और मानवता

क्या आप दूसरों के साथ हँस-बोलकर खुश रहते हैं?

A. दूसरों से हँस-बोलकर नहीं रहते
B. बात करते हैं लेकिन खुलकर नहीं मिलते
C. कभी-कभी हँस-बोलकर खुश रहते हैं
D. अक्सर हँस-बोलकर खुश रहते हैं
E. प्रेम और आत्मीयता से हँस-बोलकर रहते हैं
F. अपनी खुशी और प्रेम से दूसरों को भी खुश रखते हैं
Q14
11–15 : प्रेम, दया, क्षमा, करुणा और मानवता

क्या आप छोटे बच्चों के साथ बच्चों जैसे हो जाते हैं?

A. बच्चों के साथ घुलते-मिलते नहीं हैं
B. बच्चों से बात करते हैं लेकिन ज्यादा नहीं घुलते
C. कभी-कभी बच्चों के साथ बच्चों जैसे हो जाते हैं
D. अक्सर बच्चों के साथ खेलते और हँसते हैं
E. प्रेम और अपनापन से बच्चों के साथ घुल-मिल जाते हैं
F. बच्चों के साथ पूरे मन से खेलते, हँसते और उनकी खुशी में शामिल होते हैं
Q15
11–15 : प्रेम, दया, क्षमा, करुणा और मानवता

क्या आप किसी की गलती होने पर क्रोध के बजाय समझदारी से काम लेते हैं?

A. गलती पर तुरंत क्रोध करते हैं
B. क्रोध करते हैं लेकिन बाद में समझाते हैं
C. कभी-कभी समझदारी से काम लेते हैं
D. अक्सर क्रोध के बजाय समझदारी से काम लेते हैं
E. धैर्य और प्रेम से गलती समझाते हैं
F. गलती को समझकर प्रेमपूर्वक सुधारने का अवसर देते हैं
प्रेम (Prem) (15 Questions Evaluation)

इस भाग का मूल्यांकन पूर्ण करें या परिणाम देखें

प्राप्तांक: 0 / 1500 (0%)